सचिवालय में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

G_1RrKFbUAIDyIM
Share this post

सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग विभागों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि योजनाओं की जानकारी केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि सीधे लाभार्थियों तक पहुँचे, ताकि पात्र लोगों को समय पर और पारदर्शी तरीके से इसका पूरा लाभ मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई को स्वीकार नहीं करने की बात दो टूक शब्दों में कही गई।

समीक्षा के दौरान प्रत्येक विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि योजनाओं से जुड़ी संपूर्ण, स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी आम लोगों तक पहुँचे। साथ ही प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय बैठकों के कार्यवृत्त तय समयसीमा के भीतर उन्नति पोर्टल पर अपलोड करने पर भी जोर दिया गया।

अतिसघन बागवानी योजना की समीक्षा में अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसानों से जुड़े सभी भुगतान समय पर करने और राज्य में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम करने को कहा गया। इसके अलावा शहद के ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसानों की आय बढ़े और राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *