नवनीत कौर की गोल से एसजी पाइपर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा को हराया

Untitled-8

रांची में खेले गए महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग के बेहद कड़े मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने संयमित और अनुशासित खेल दिखाते हुए जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से मात दी और तालिका में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया यह पाइपर्स की लगातार दूसरी जीत रही जिसकी नींव कप्तान नवनीत कौर के शुरुआती गोल ने रखी मैच की शुरुआत से ही एसजी पाइपर्स ने तेज और उद्देश्यपूर्ण पासिंग के साथ खेल पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की जिसका फायदा उन्हें चौथे मिनट में मिला जब नवनीत कौर ने अपने ही हाफ में एक पास को इंटरसेप्ट कर तेजी से आगे बढ़ते हुए दो डिफेंडरों को छकाया और सर्कल के पास से शानदार शॉट लगाकर टीम को बढ़त दिला दी

इसके बाद जेएसडब्ल्यू सूरमा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बराबरी की कोशिश की लेकिन पाइपर्स की रक्षापंक्ति बेहद संगठित नजर आई और हर हमले को मिलकर नाकाम करती रही पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1-0 ही रहा दूसरे क्वार्टर में सूरमा ने आक्रमण और तेज किया और उन्हें मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन वे उसे भुना नहीं सके दूसरी ओर एसजी पाइपर्स ने गेंद पर कब्जा बनाए रखते हुए छोटे और सटीक पासों से विपक्षी टीम को दबाव में रखा सूरमा को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन खराब ट्रैप के कारण उनका मौका फिर जाया चला गया और हाफ टाइम तक पाइपर्स अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहे

तीसरे क्वार्टर में सूरमा पूरी ताकत के साथ बराबरी के लिए उतरी और बार बार पाइपर्स के डिफेंस को परखा लेकिन एसजी पाइपर्स की टीम बेहद धैर्य और अनुशासन के साथ हर हमले को रोकती रही चौथे क्वार्टर में भी यही कहानी दोहराई गई सूरमा को तीसरा और फिर चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोई भी मौका गोल में नहीं बदल सका वहीं दूसरी ओर पाइपर्स को भी कुछ अच्छे मौके मिले जिनमें नवनीत कौर का आमने सामने का प्रयास भी शामिल था जिसे गोलकीपर सविता ने शानदार ढंग से रोक दिया

अंत में एसजी पाइपर्स ने एक गोल की इस बढ़त को कायम रखते हुए मुकाबला जीत लिया और दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह बरकरार रखी इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और दोनों टीमों के जज्बे को दिखाया हीरो हॉकी इंडिया लीग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाए जा रहे हैं जबकि वेव्स और हॉकी इंडिया लीग के यूट्यूब चैनल पर भी इनका सीधा प्रसारण उपलब्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed