शिक्षक अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर जताई पदों में वृद्धि की मांग

teacher-3

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के विज्ञापन के समय सीधी भर्ती के तत्समय रिक्त पद 7591 विज्ञापित किये गये थे। विद्यालयो में विषयवार स्वीकृत पद संरचना एवं वास्तविक आवश्यकता के आधार पर पद विज्ञापित किये गये थे। परीक्षा परिणाम के आधार पर कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 3650 अभ्यर्थियों की सूची प्रदान की गई थी, जिसमें दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र 3182 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किये गये है।

अनूसूचित जनजाति के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने से सभी विज्ञापित पदों की पूर्ति नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त अन्य पिछडा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर विज्ञापित पद में से सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार अन्य पिछडा वर्ग के 14 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। शेष 13 प्रतिशत पद होल्ड पर है।

वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यू पी कमांक 12150/2023 एवं 12985/2021 में पुनः परीक्षा कराने (पूरक चयन प्रकिया) के निर्देश दिए गए है। डब्ल्यू पी क्रमांक 12150/2023 में पारित आदेश के विरूद्व माननीय सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी प्रस्तुत की गई है, जिसमें “स्टेटस को’ के निर्देश है। डब्ल्यू पी 12985/2021 में पारित आदेश के विरूद्ध रिव्यू पिटीशन प्रस्तुत की गई है। उपरोक्त न्यायालयीन प्रकरणों के विचाराधीन होने से प्रतीक्षा सूची पर कार्यवाही स्थगित है।

अभ्यर्थियों द्वारा पद संख्या में वृद्धि की मांग की गई है। उपलब्ध रिक्त पदों में से अधिकांश रिक्त पद पदोन्नति के है, इन पदो पर सीधी भर्ती से पदपूर्ति नहीं की जा सकती। उल्लेखनीय है कि सीधी भर्ती के रिक्त पदों में अधिकांश पद बैकलॉग के है, जिन पर अन्य प्रवर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की जा सकती।

उच्च माध्यमिक शिक्षक की आगामी भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन दिसम्बर 2025 में संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed