उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण

d-cm-devda-15-8-24-56301
Share this post

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का किया सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड जबलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। श्री देवड़ा ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। श्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजन तथा लोक तंत्र सेनानियों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *