ऊर्जा मंत्री श्री तोमर से यूएसएआईडी के प्रतिनिधियों ने की चर्चा

TN5-Bhopal010824091759

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से यू.एस. एजेंसी इंटरनेशनल डेवेलपमेंट (यूएसएआइडी) के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। श्री तोमर ने कहा कि यूएसएआइडी द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्य की रिपोर्ट के आधार पर अन्य स्थानों पर कार्य किये जायेंगे। यूएसएआईडी के प्रतिनिधियों ने मध्य क्षेत्र पश्चिम क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन भी दिया।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट मीटर में जैसे ही छेड़छाड़ हो उसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को मिलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यूएसएआईडी द्वारा महू और उज्जैन में स्मार्ट मीटर की डाटा एनालिसिस भोपाल में ड्रोन के माध्यम से विद्युत लाइन के सर्वे और जबलपुर क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर के हेल्थ मेनेजमेंट के संबंध में कार्य किया जा रहा है।

बैठक में ऊर्जा विभाग के ओएसडी श्री विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed