एक भारत – श्रेष्ठ भारत अंतर्गत राज्य के बच्चे नागालैंड के शैक्षणिक भ्रमण पर

TN5-Bhopal231125071221

मध्यप्रदेश के पेयरिंग स्टेट के रूप में मणिपुर और नागालैंड का चयन

प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत संचालित ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ गतिविधि के अंतर्गत भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 14 जिलों के बच्चों का दल नागालैंड राज्य के शैक्षणिक भ्रमण के लिये भोपाल से रवाना हो गया है। अपर संचालक परियोजना श्रीमती मनीषा सेतिया ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। बच्चों के द्वारा नागालैंड राज्य की संस्कृति का अध्ययन करते हुए वहाँ की शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया जाएगा। केन्द्र सरकार की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ योजना इस उद्देश्य से संचालित की जा रही है कि एक राज्य के विद्यार्थी दूसरे प्रदेश में भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विविध संस्कृतियों और आयोजनों में सहभागिता करें।

शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश के लिए ‘पेयरिंग स्टेट’ के रूप में मणिपुर और नागालैंड का चयन किया गया है। आगामी माह में प्रदेश के जिलों के 110 विद्यार्थी और चयनित शिक्षकों को नागालैंड राज्य का भ्रमण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *