कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर नई संभावनाओं, कौशल विकास एवं उद्यमिता के प्रति कि‍या गया जागरूक

Inner-Bhopal290126084425

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा पतंजलि संस्कृत संस्थान में करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेशन का किया गया आयोजन

विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर नई संभावनाओं, कौशल विकास एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करने तथा सही करियर निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद़देश्‍य से मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा पतंजलि संस्कृत संस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।

प्रथम सत्र में डॉ. राजीव अग्रवाल द्वारा मोटिवेशन एवं उद्यमिता विषय पर प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने आत्मविश्वास, नवाचार, समस्या समाधान एवं नेतृत्व क्षमता के महत्व को रेखांकित करते हुए स्टार्टअप संस्कृति, स्वरोजगार और नए अवसरों पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र “Exploring Careers Beyond the Ordinary” विषय पर रहा। इस सत्र में विद्यार्थियों को करियर की व्यापक अवधारणा, 12वीं के बाद उपलब्ध शिक्षा एवं करियर विकल्पों—जैसे एग्रीकल्चर, फार्मेसी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, लॉ, ह्यूमैनिटीज़ एवं सोशल साइंसेज़—के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस, UI/UX डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी, साइकोलॉजी एवं मेंटल हेल्थ जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सत्र के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), उद्यमिता एवं स्टार्टअप्स, सॉफ्ट स्किल्स, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल तथा करियर योजना के व्यावहारिक कदमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *