किसानों को मिलेगा डिजिटल बाज़ार का तोहफ़ा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एग्रीबिड कॉल सेंटर और जी कॉम इंडिया का शुभारंभ किया

1756732368_9b4078af7d91fd17c465

डिजिटल डेस्क, रायपुर। किसानों के हित में चलाई जा रही कृषि क्रांति अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से किसान कॉल सेंटर एग्रीबिड और क्यूआर कोड आधारित जी कॉम इंडिया का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद किसान अब क्यूआर कोड के माध्यम से देशभर में कहीं भी अपनी फसल बेच सकेंगे। इससे उन्हें बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और फसल का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जिले में कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के लिए भी अनुकूल वातावरण मौजूद है। वर्तमान में किसान आम, लीची, नाशपाती, चाय, टाऊ और कटहल जैसी फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन बाजारों तक सीधी पहुंच न होने के कारण उन्हें अक्सर औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचना पड़ता था।

नई व्यवस्था के जरिए किसानों को विशेषज्ञों की सलाह कॉल सेंटर के माध्यम से मिलेगी, साथ ही उन्हें शैक्षणिक भ्रमण पर भी भेजा जा रहा है ताकि वे आधुनिक खेती तकनीकों को सीख सकें। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह पहल जिले के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *