केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

TN5-Bhopal291025095624

रीवा-दिल्ली एवं रीवा-इंदौर हवाई सेवाओं के लिए व्यक्त किया आभार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किन्जारपु से उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट से प्रारंभ होने वाली रीवा-दिल्ली एवं रीवा-इंदौर हवाई सेवाओं के शुभारंभ पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं से विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को राजधानी दिल्ली एवं वाणिज्यिक केंद्र इंदौर से सीधी हवाई सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में इन हवाई सेवाओं के आरंभ के लिए प्रदेश की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री नायडू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री नायडू को रीवा एयरपोर्ट से इन हवाई सेवाओं के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed