खेलो एमपी यूथ गेम्स के खिलाड़ी बोले बहुत उत्कृष्ट हैं व्यवस्थाएँ

TN5-Bhopal280126085152
Share this post

मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों से जानी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार को खेलो एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का अवलोकन करने कोलार खेल स्टेडियम, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम और तात्या टोपे खेल स्टेडियम पहुँचे। मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों से चर्चा कर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने खाने-पीने से लेकर रहने, आने-जाने के प्रबंधों सहित शुभारंभ कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। सभी खिलाड़ियों ने हर तरह की व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया।

मंत्री श्री सारंग ने राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा और खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके द्वारा खेले जा रहे खेलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

मंत्री श्री सारंग ने कोलार खेल स्टेडियम में गर्ल्स कबड्डी में रीवा और जबलपुर, बॉयज कबड्डी में बालाघाट और नर्मदापुरम, हॉकी स्टेडियम में मण्डला और धार, शाजापुर और नरसिंहपुर के बीच हुए मुकाबलों को देखा। साथ ही तात्या टोपे खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग, बॉस्केट-बॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *