प्रदेश में पर्यटन के माध्यम से नए रोजगार सृजन हो रहे है

TN5-Bhopal250126044915

अच्छा संस्थान विनम्रता से गुणवत्तापूर्वक सेवा प्रदान करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महालोक होटल एंड रिसॉर्ट का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन इंदौर रोड स्थित महालोक होटल एंड रिसॉर्ट का शुभारंभ कर कहा कि प्रदेश विकास के नवीन कीर्तिमान रच रहा है। श्री महाकाल महालोक के बाद उज्जैन की अर्थव्यवस्था और विकास को पंख लग गए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अच्छा संस्थान विनम्रता से गुणवत्तापूर्वक सेवा प्रदान कर नाम बनाते है। उज्जैन में होटल, रिसॉर्ट और धर्मशाला सभी श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कर रहे है। हमारे यहां अतिथि देवो भव की परंपरा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंदौर-उज्जैन रोड को 6 लेन किया जा रहा है साथ ही भविष्य में मेट्रो कनेक्टिविटी भी प्राप्त होगी। इंदौर , उज्जैन, देवास, धार, रतलाम और शाजापुर के क्षेत्रों से नवीन मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई जा रही है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। पर्यटन के माध्यम से नए रोजगार सृजन हो रहे है। उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के साथ विकसित करने के साथ औद्योगिक हब साइंस सिटी, नवीन विक्रम उद्योगपुरी फेस2 ,आईटी पार्क,प्लेनेटोरियम आदि के माध्यम से बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मंत्री श्री उदय लाल, श्री आंजना पटेल,श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश धाकड़,श्री रवि सोलंकी,श्री वीरेंद्र कुमार आंजना एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed