प्रधानमंत्री श्री मोदी का भैंसोला हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत

TN5-Bhopal170925031017

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को धार जिले की बदनावर तहसील स्थित ग्राम भैंसोला में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क के शिलान्यास सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के शुभारंभ के लिये आगमन हुआ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी का भैंसोला हैलीपेड पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य शासन की ओर से मिनिस्टर इन वेटिंग नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *