प्रधानमंत्री श्री मोदी को “श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

JTN-banner-post-final-100
Share this post

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है।

“श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान श्रीलंका सरकार द्वारा उन विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो। यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *