भगिनी निवेदिता बालिका छात्रावास में छात्राओं से की आत्मीय भेंट

Inner-Bhopal200626082222

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शनिवार को जबलपुर में शास्त्री ब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में संचालित भगिनी निवेदिता बालिका छात्रावास पहुंचकर जनजाति छात्राओं से आत्मीय भेंट की और परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, इंजीनियर और डॉक्टर बनकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री पटेल के आगमन पर छात्राओं तथा विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अखिलेश मिश्रा एवं प्रादेशिक सचिव डॉ. सुधीर अग्रवाल ने शाल एवं पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल ने छात्रावास के कमरों का भ्रमण किया तथा बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं से उनके परिवार और पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी आत्मीयता से जानकारी प्राप्त की।

छात्राओं से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि उनकी भी तीन बेटियां हैं और उनकी नातिन कंप्यूटर इंजीनियर है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप सभी इंजीनियरिंग की छात्राएं हैं, इसलिए पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन करें, डॉक्टर और इंजीनियर बनें तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्या भारती जैसे संस्थान में पढ़ना सौभाग्य की बात है। राज्यपाल ने शिक्षकों से भी मुलाकात कर छात्राओं की पढ़ाई और छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अखिल भारतीय बालिका शिक्षा प्रमुख रेखा चूड़ासमा के कार्यों की सराहना भी की।

कार्यक्रम में आयुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अखिलेश मिश्रा, प्रादेशिक सचिव डॉ. सुधीर अग्रवाल, संगठन मंत्री श्री अमित दवे, श्री विष्णुकांत ठाकुर, श्री ईश्वर पटेल, श्री हरिराम तिवारी, श्री विवेक चौधरी, श्री कमलेश अग्ररेही मंजू दीदी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed