महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं रक्तदान शिविर से होगी सेवा पखवाड़े की शुरुआत

TN5-Bhopal150925073900

मंत्री श्री सारंग ने सेवा पखवाड़ा में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में विविध सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रम होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इन कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा पूरी गरिमा और सहभागिता के साथ मनाया जाना चाहिए, जिससे इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।

सेवा पखवाड़े का शुभारंभ 17 सितम्बर को भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम से होगा। इस दिन महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस शिविर में स्कूली छात्राओं और महिलाओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षक आत्मरक्षा के गुर सिखाएँगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना सेवा पखवाड़े की एक सार्थक शुरुआत है, जिससे वे किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास और साहस के साथ कर सकेंगी।

सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रम में खिलाड़ियों द्वारा भोजन वितरण, अनाथालय के बच्चों का स्टेडियम भ्रमण, शासकीय अस्पतालों में सेवा कार्य और नमो मैराथन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दो अक्टूबर तक चलने वाले इन आयोजनों में समाज-सेवा और खेलों का समन्वय दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *