मुंबई को मिलेगा 130 एकड़ का ‘कोस्टल रोड गार्डन्स’, RIL का बड़ा ऐलान

Untitled-4

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मुंबईवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वह मुंबई के कोस्टल रोड पर 130 एकड़ भूमि को एक हरे-भरे, आधुनिक और सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार किए जाने वाले गार्डन में बदलने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का नाम ‘कोस्टल रोड गार्डन्स’ रखा गया है।

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने RIL की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गार्डन करीब 130 एकड़ (53 हेक्टेयर) क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक वॉकवे, साइकिल ट्रैक, प्लाजा और आधुनिक शहरी सुविधाएं शामिल होंगी।

गार्डन में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे और फूल लगाए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण के लिए लाभदायक बनने के साथ-साथ आम जनता को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर सार्वजनिक स्थल प्रदान करेगा।

नीता अंबानी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट मुंबई के स्वास्थ्य, हरियाली और जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस गार्डन को शहर के निवासियों के लिए एक शांत, सुकूनभरा और परिवारों के लिए अनुकूल मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed