मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

TN5-Bhopal260525062332

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस सभी नागरिकों को बच्चों का भविष्य उज्जवल होने, उन्हें स्नेह और सहयोग के साथ समानता के अवसर उपलब्ध करने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों से शोषण, अपराध, मजदूरी और कुपोषण जैसे सामाजिक अभिशापों से बच्चों को बचाने और उन्हें प्रगति करने में मदद करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed