मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में स्पोर्ट कॉम्पलेक्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण

TN5-Bhopal250126085529

बस डिपो एवं चार्जिंग अधोसंरचना निर्माण कार्य का किया भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में अटल परिसर स्थित 5.43 करोड़ की लागत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 28.31 करोड़ की लागत के कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और 10.75 करोड़ रुपए के पीएम ई बस सेवा योजना अंतर्गत बस डिपो एवं चार्जिंग अधोसंरचना निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटल परिसर स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अवलोकन भी किया। उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अटल परिसर स्थित परिसर में स्विमिंग पूल, क्लब हाउस तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए निर्माण की सराहना की।

महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

आगर रोड गाडी अड्डा चौराहा के समीप अटल परिसर में G+2 शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। अटल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में में टू-व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों के लिये पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। कॉम्प्लेक्स के ग्राउण्ड (भूतल) फ्लोर पर 27 दुकान, प्रथम तल पर 27 दुकान एव द्वितीय तल घर 27 ऑफिस का निर्माण किया गया है। साथ ही कॉम्प्लेक्स में आगजनी से बचाव के लिए फायर एक्सटिंगशर का प्रावधान रखा गया है। बेसमेंट पॉर्किंग से द्वितीय तल तक आगमन के लिए लिफ्ट का प्रावधान है जिससे विजिटर को सुगमता होगी। कॉम्प्लेक्स में विजिटरो के लिये शौचालय का भी प्रावधान है। काम्प्लेक्स के दोनों साइड में हरियाली का भी ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed