मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को “बेस्ट टूरिज्म स्टेट ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित होने पर दी बधाई

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ट्रेवल एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स में “बेस्ट टूरिज्म स्टेट ऑफ द ईयर” से सम्मानित होने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन विभाग को प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान प्रदेश की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए गए नवाचारों का प्रतिफल है। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष रूप से शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *