मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयन पर दी बधाई

JTN-banner-post-final-100
Share this post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को 59वां ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए श्री शुक्ल का चयन उनकी सृजनात्मक शक्ति और प्रतिभा के सम्मान के साथ ही हिन्दी साहित्य जगत का भी सम्मान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत के यशस्वी कवि एवं साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम और हिन्दी भाषा के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री शुक्ल ने प्रयोगधर्मी लेखन और सरल भाषा शैली के माध्यम से वृहद पाठक वर्ग को साहित्य से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। श्री शुक्ल का साहित्य सृजन मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत थे। वे सरल और जीवन से जुड़ी हिन्दी में लेखन करते हैं। श्री शुक्ल को मिल रहा ज्ञानपीठ पुरस्कार उनती कृतियों का ही सम्मान नहीं बल्कि यह साहित्य जगत से जुड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *