मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षा और जल संसाधन विभागों की की उच्चस्तरीय समीक्षा

Untitled-3

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा समिति कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग तथा जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दोनों विभागों की प्रगति, योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि राज्य के उन विद्यालयों के प्राचार्यों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए, जिन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के शिक्षा स्तर में सुधार होगा।

जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ‘नदी जोड़ो परियोजना’ को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग द्वारा किए गए अध्ययन और सर्वेक्षण की प्रस्तुति भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की झील की प्राचीन तकनीक का अध्ययन कर कम लागत में सुरक्षित निर्माण की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भोपाल मॉडल का एक प्रेजेंटेशन तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed