राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया प्रदर्शनियों का शुभारंभ

TN5-Bhopal250126070300

लोकभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो और जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
कलाकारों की प्रस्तुति और लघु फिल्मों का होगा तीन दिवसीय प्रदर्शन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश जनसंपर्क और केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा रविवार को लोकभवन में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनियों का फीता खोलकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया और सराहना की। प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पाइंट में फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपक कुमार सक्सेना भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लोकभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ परिसर में “राजभवन से लोकभवन” विषय पर लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने लोकभवन के ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक और प्रशासनिक सफर की रचनात्मक प्रस्तुति के लिए विभाग की सराहना की और अधिकारियों को बधाई दी। इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के स्थापना से अब तक के सभी राज्यपालों के चित्र, उनके कार्यकाल और शपथ हस्ताक्षर पत्र दिखाए गए है।

भगवान बिरसा मुण्डा, आत्मनिर्भर भारत और वंदे मातरम् थीम पर आधारित प्रदर्शनी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरों भोपाल द्वारा आयोजित केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरों भोपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के व्यक्तित्व एवं कृतत्व और आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई है। विकास प्रदर्शनी के तहत समृद्धि का मंत्र : आत्मनिर्भर भारत के तहत “वीबी-जी रामजी योजना” थीम पर आधारित आकर्षक एवं सूचनात्मक प्रदर्शनी लगाई गई है, जो नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की विकास यात्रा से परिचित कराएगी। इसी प्रकार स्वतंत्रता का मंत्र “वंदे मातरम्” थीम पर आधारित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गीत की ऐतिहासिक यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका को विस्तार से बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed