रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : सूरजपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में हुआ भव्य राज्य स्तरीय समारोह

1764762490_95487563ce9fba1d8a41

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर रंगमंच में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकारों एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करे, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में  विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े , सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, संचालक समाज कल्याण   श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *