रायपुर : अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, अब तक पकड़ाया 64 लाख का अवैध धान

1764839659_83a3cfcbfcd7b1d8178a

खरीफ विपणन वर्ष के तहत कबीरधाम जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच अवैध धान परिवहन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक संयुक्त टीमों द्वारा 34 विभिन्न प्रकरणों में 2091 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 31 सौ रूपये की दर से लगभग 64 लाख 82 हजार रुपये होती है।
    जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए खरीदी से जुड़े सभी विभागों को निरंतर मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिले के सीमावर्ती चेकपोस्टों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उड़नदस्ता दल लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहा है। इसके अलावा अवैध धान आवक की रोकथाम के लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीमें सीमावर्ती इलाकों में औचक निरीक्षण कर रही है।
4742 बोरियाँ धान जप्त, 14 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई

    खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में 34 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 4742 बोरियों में 2091.20 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 64 लाख 82 हजार रुपये बैठता है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलग्न 14 छोटे एवं बड़े वाहनों को भी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed