रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पताल, भर्ती महिलाओं तथा नवजातों के परिजनों से मिलकर सेहत की जानकारी ली

1749911678_00c058a936a31a901247

अस्पताल में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा, समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

नए भवन के निर्माण से बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती महिलाओं तथा शिशुओं के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए। श्री साव ने डॉक्टरों से नवजात शिशुओं के देखभाल के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल और भवन का जायजा लिया। उन्होंने  इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। नए भवन के निर्माण के बाद यहां बिस्तरों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *