रायपुर : न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

image_750x_66b46cc9946c5
Share this post

छत्तीसगढ़ की बालिका रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था।

उक्त राशि से रीता न्यूज़ीलैंड पहुँच पायी और वहाँ सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस ख़ुशी को रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *