रायपुर : बस्तर ओलम्पिक 2025 में सुकमा जिले का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में लहराया परचम

1765547190_87760b07351cd0318d9d

ओलम्पिक 2025 में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम बुलंद किया। सबसे रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सुकमा ने जगदलपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

       अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जूनियर बालक डबल और सीनियर बालक सिंगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।

     रजत पदक की बात करें तो बैडमिंटन जूनियर बालिका डबल, भाला फेंक जूनियर बालक, तवा फेंक जूनियर बालक, खो-खो सीनियर बालिका और कराटे सीनियर बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक भी सुकमा ने अपने नाम किया। बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 04 स्वर्ण, 05 रजत, 01 कांस्य पदक पर सुकमा ने कब्जा किया। 

      नोडल अधिकारी श्री आशीष राम ने बताया कि कहा कि यह सफलता जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं और उनके अथक परिश्रम का प्रमाण है। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा की यह उपलब्धि जिले की खेल क्षमता को नई पहचान दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *