रायपुर : भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार

1746275303_fbd46785a2d777d01306

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, एसईसीएल के जनरल मैनेजर श्री दिलीप बोबडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पुरणराम राजवाड़े, भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *