रायपुर : हार्टफुलनेस योगाश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय : योगगुरु से किया मुलाकात

1745338868_2aae6902a4a78df8838c

मनोयोग में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु कमलेश डी पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगगुरु को शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और योगा के संबंध में अंतरंग चर्चा की।

    मुख्यमंत्री श्री साय यहां पर आयोजित मनोयोग कार्यक्रम में भी शामिल हुए और आधा घंटे तक आम नागरिकों के साथ मौन धारण किया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एस.पी. श्री विजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *