वायरल चीनी ऐप Are You Dead? क्या है और क्यों चर्चा में है

हाल ही में एक अनोखा मोबाइल ऐप “Are You Dead?” चीन और दुनियाभर के टेक यूज़र्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। नाम सुनने में थोड़ा अजीब लगने वाला यह ऐप वास्तव में उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अकेले रहते हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐप का चीनी नाम Sileme है, जिसका अर्थ अंग्रेज़ी में “Are You Dead?” होता है, और यह इतना पॉपुलर हुआ है कि यह चीन के Apple App Store में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाले पेड ऐप्स में टॉप रैंक तक पहुंच गया है।
इस ऐप का काम बेहद आसान है। यूज़र को हर 48 घंटे में एक बटन दबाकर यह बताना होता है कि वह ठीक हैं। अगर दो दिनों तक कोई चेक-इन नहीं होता है, तो ऐप पहले से चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को स्वचालित रूप से अलर्ट भेज देता है ताकि उन्हें पता चल सके कि किसी तरह की असामान्य स्थिति हो सकती है। यह सिस्टम खासतौर पर उन सिंगल लोगों, छात्रों, ऑफिस वर्कर्स और अकेले रहने वाले बुज़ुर्गों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनके पास कोई रोजाना कोई नहीं होता है जो उनके बारे में ख्याल रखे।
यह ऐप Moonscape Technologies नाम की कंपनी द्वारा तीन युवा डेवलपर्स ने मिलकर बनाया था और इसकी शुरुआती लागत लगभग 1,000 युआन (करीब 13,000 रुपये) बताई जा रही है। शुरुआत में यह मुफ्त था, लेकिन बाद में छोटा शुल्क लेकर इसे पेड ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया, जिससे उपयोगकर्ताओं ने इसे तेजी से डाउनलोड करना शुरू कर दिया। अब कंपनी इसे एक “सेफ्टी कंपेनियन” के रूप में और सुधारने की योजना बना रही है और ग्लोबल मार्केट के लिए इसका नाम भी बदलकर “Demumu” रखा जा रहा है।
ऐप का नाम चाहे थोड़ा ख़तरनाक लगे, लेकिन इसका उद्देश्य वास्तविक सुरक्षा चिंता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। चीन में अकेले रहने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और ऐसे में डिजिटल टूल्स के ज़रिये अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कई लोगों के लिए एक सुकून भरा अनुभव बन गया है।
कुल मिलाकर, Are You Dead? सिर्फ एक ऐप नहीं रह गया, बल्कि यह अकेले जीवन की चुनौतियों और सामाजिक अलगाव जैसी संवेदनशील समस्याओं पर टेक्नोलॉजी की भूमिका को भी उजागर करता है।
