साहसिक खेलों का ग्लोबल हब बनता उत्तराखंड, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत पहचान

cm-uk
Share this post

उत्तराखंड आज साहसिक खेलों के क्षेत्र में तेजी से वैश्विक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मजबूत अधोसंरचना विकास, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण के चलते उत्तराखंड में विश्व स्तर की साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संभव हो पाया है।

राज्य में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और स्कीइंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स को व्यवस्थित और प्रोफेशनल तरीके से विकसित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप न केवल देश बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। इससे प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और साख मजबूत हुई है।

साहसिक खेलों के विस्तार से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिली है और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। प्रशिक्षक, गाइड, इवेंट मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *