स्वस्थ समाज की नींव और सतत चलने वाला संकल्प है “पोषण माह” : मंत्री सुश्री भूरिया

TN5-Bhopal291025083331

बच्चे के समग्र विकास के लिए माता-पिता की समान सहभागिता आवश्यक
सुश्री भूरिया ने 8वें पोषण माह के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पोषण अभियान केवल एक माह का नहीं बल्कि जीवनभर चलने वाला संकल्प है जो स्वस्थ समाज की नींव रखता है। सुश्री भूरिया बुधवार को क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल के सभागारमें 8वें पोषण माह के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बच्चे के बेहतर पालन-पोषण और समग्र विकास के लिए माता-पिता दोनों की समान सहभागिता आवश्यक है।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्रीअन्न आवश्यक : सुश्री भूरिया

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मोटे अनाज या श्रीअन्न से बने विभिन्न व्यंजन पौष्टिक होते हैं और कई बीमारियों से बचाव में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें श्रीअन्न के प्रचार-प्रसार एवं इसके नियमित उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मंत्री सुश्री भूरिया ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और श्रीअन्न से बने व्यंजनों का स्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed