इंडोनेशिया मास्टर्स में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, आज होगी बड़ी चुनौती

s

जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष खिलाड़ियों पी. वी. सिंधु और लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। महिला सिंगल्स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। सिंधु ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक खेल दिखाया और अहम मौकों पर बढ़त बनाए रखी।

वहीं पुरुष सिंगल्स में सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावन को मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। लक्ष्य सेन ने संयमित और तेज रफ्तार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया और अगले दौर में जगह बनाई।

अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती होगी। लक्ष्य सेन का सामना आज थाईलैंड के पानिचाफोन टीरारत्सकुल से होगा, जबकि पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन यू फी से भिड़ना है। दोनों मुकाबलों को लेकर भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

हालांकि टूर्नामेंट में भारत को कुछ निराशा भी हाथ लगी है। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत पुरुष सिंगल्स में आगे बढ़ने में नाकाम रहे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके अलावा पुरुष डबल्स में हरिहरन आमसकारुनन और एम.आर. अर्जुन की जोड़ी भी शुरुआती दौर में हार के साथ बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed