उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने थल सेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी से की सौजन्य भेंट

Inner-Bhopal270724050730

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली में भारतीय थल सेना के नवागत अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी से सौजन्य भेंट की। जनरल द्विवेदी ने रविवार को थल सेना के 30वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जनरल द्विवेदी इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दीं। उल्लेखनीय है कि जनरल द्विवेदी का जन्म रीवा में हुआ है और सैनिक स्कूल, रीवा के वे पूर्व छात्र रहे हैं। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री हितानंद शर्मा एवं सीधी लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed