प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में “दिल की बात” कार्यक्रम में किया सहभाग

dddd

नई दिल्ली। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रविवार को सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित विशेष कार्यक्रम “दिल की बात” में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जन्मजात हृदय रोग से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके बच्चों और उनके परिवारों से आत्मीय संवाद किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

पीएम मोदी ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नियमित योग, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और अनुशासन जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और समाज की सेवा करने का भी संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सहित देशभर में उपचार सुविधाओं का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की सराहना की, जिन्होंने हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों को नया जीवन दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed