मिमी चक्रवर्ती का जादू चला, ‘भानुप्रिया भूतेर होटल’ का गाना ‘चांदनी राते’ यूट्यूब पर छाया

g

पॉपुलर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भानुप्रिया भूतेर होटल’ इन दिनों काफी चर्चा में है और अब इसका नया गाना ‘चांदनी राते’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। टाइम्स म्यूजिक बांग्ला पर रिलीज हुए इस गाने ने कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर जबरदस्त पकड़ बना ली है और तेजी से ट्रेंड करता नजर आ रहा है।

गाने में मिमी चक्रवर्ती का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके ग्लैमरस लुक और एक्सप्रेशंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। वीडियो में मिमी के साथ सोहम मजुमदार, बॉनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता भी नजर आ रहे हैं, जिससे गाने की रंगीनियत और बढ़ जाती है।

‘चांदनी राते’ रोमांस और एनर्जी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। इसे अर्नब दत्ता, सप्तक भट्टाचार्जी और श्रेष्ठा दास ने आवाज दी है। म्यूजिक अर्नब दत्ता का है, जबकि इसके बोल अर्नब दत्ता और जीनिया सेन ने लिखे हैं। टीम की मेहनत साफ नजर आती है, तभी यह गाना रिलीज के साथ ही लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हो गया है।

जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन पहले भी कई हिट प्रोजेक्ट्स दे चुके हैं, इसलिए इस गाने को लेकर भी फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ‘चांदनी राते’ ने फिल्म ‘भानुप्रिया भूतेर होटल’ के बज को और भी मजबूत कर दिया है और अब दर्शक फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed