रायपुर : जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

1765462915_877e0db5ddc23bfc251c

दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन का भूमिपूजन आज प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। चार करोड़ पैंसठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुलभ होगा।

समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे तथा श्री सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जीवन की सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने में नहीं है, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्कृतिक दल के लिए अपने निजी आवंटन से 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर  प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा बस्तर में नक्सलवाद उन्मूलन में सफलता हासिल की  है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विजन के साथ 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।

मंत्री श्री वर्मा ने साथ ही पेंड्रावान और बोरी महाविद्यालय में आहाता (परिसर) निर्माण के आश्वासन के साथ महाविद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।

क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने अपने उदबोधन में बताया कि यह परियोजना ग्रामीण जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करेगी और सरकार द्वारा समय से पहले योजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रयासों को रेखांकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उषाकिरण अग्रवाल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। सरपंच श्रीमती प्रतिमा सिन्हा ने स्वागत उद्बोधन में ग्राम एवं क्षेत्र की अन्य मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed