इंडिगो ने यात्रियों को दिया बड़ा मुआवज़ा, ऑपरेशनल दिक्कतों से प्रभावित ग्राहकों को 10 हज़ार तक का ट्रैवल वाउचर

इंडिगो एयरलाइंस ने इस महीने की 3, 4 और 5 तारीख को हुई ऑपरेशनल दिक्कतों से प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवज़े की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का मुआवज़ा दिया जाएगा, जो ट्रैवल वाउचर के रूप में प्रदान किया जाएगा। ये वाउचर अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो उड़ान में उपयोग किए जा सकेंगे।
एयरलाइन ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत दिए जाने वाले अनिवार्य मुआवज़े के अतिरिक्त, इंडिगो उन यात्रियों को भी 5,000 से 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त राशि देगी, जिनकी उड़ान तय समय से 24 घंटे पहले रद्द की गई थी। यह अतिरिक्त भुगतान फ्लाइट के ब्लॉक टाइम के आधार पर दिया जाएगा।
इंडिगो का कहना है कि उसका उद्देश्य यात्रियों को हुए असुविधा की भरपाई करना और भविष्य की यात्रा को बेहतर बनाना है।
