मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदिशा में रामलीला में पधारने का आमंत्रण

TN5-Bhopal110126073846

विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में विदिशा के नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री रामलीला मेला समिति विदिशा के पदाधिकारीगण ने भेंट कर रामलीला उत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया। विदिशा में जनता की व्यापक भागीदारी के साथ पिछली शताब्दी से रामलीला का वार्षिक आयोजन निरंतर हो रहा है। यह आयोजन का 125वां वर्ष है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के पदाधिकारियों को रामलीला आयोजन की इस सुदीर्घ और आदर्श परम्परा के कुशल निर्वहन के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी गई कि विदिशा में श्री विश्वनाथ जी शास्त्री द्वारा श्री रामलीला का आयोजन प्रारंभ करवाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल के साथ समिति के सचिव डॉ. अनिल शर्मा, श्री सुरेश शर्मा शास्त्री, श्री संजय पुरोहित, श्री के. एन. शर्मा, श्री नारायण प्रसाद शर्मा, श्री अनुपम गहोई, श्री प्रेम नारायण शर्मा, श्री रवि चतुर्वेदी, हरिशंकर अग्रवाल, श्री राम शर्मा, श्री कप्तान सिंह यादव और श्री संदीप डोगर सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed