फोन बैटरी बचाएं आसान तरीका ! इन्‍हें कर देंगे ऑफ तो बढ़ जाएगी लाइफ, 

phone-battery

हर कोई चाहता है कि उसका स्मार्टफोन पूरा दिन चले, लेकिन कई बार अलग-अलग कारणों से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। इनमें से एक मुख्य वजह है फोन के बैकग्राउंड में होने वाली स्कैनिंग। अगर आपका स्मार्टफोन वाई-फाई नेटवर्क और ब्लूटूथ को लगातार स्कैन कर रहा है, तो इससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

मेक यूज ऑफ की रिपोर्ट के अनुसार, फोन के वाई-फाई, ब्लूटूथ और अन्य सेंसर बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं। वे पास के नेटवर्क, डिवाइस या सिग्नल खोजते रहते हैं। इससे फोन की बैटरी लगातार उपयोग होती है, भले ही स्क्रीन बंद हो। कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में ये स्कैनिंग और तेज हो जाती है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

डीप स्लीप मोड फोन को आराम देता है जब आप उसे इस्तेमाल नहीं कर रहे होते। इस मोड में ऐप्स पूरी तरह बंद रहते हैं, प्रोसेसर और बैटरी का इस्तेमाल कम होता है, और बैकग्राउंड वर्क जैसे डेटा चेक या सिंकिंग कम हो जाता है। अगर स्कैनिंग चालू रहे, तो फोन डीप स्लीप में नहीं जाता और बैटरी लगातार खर्च होती रहती है।

एंड्रॉयड फोन में इसे बंद करना आसान है। सेटिंग्स ऐप खोलें, फिर Location पर जाएं। उसके बाद Location Services में जाएं और Wi-Fi Scanning को बंद करें। फिर Bluetooth Scanning को भी बंद कर दें। इसे बंद करने से फोन अच्छे से डीप स्लीप में जाता है, बैकग्राउंड वर्क कम होता है और बैटरी तुरंत बेहतर काम करने लगती है। अलग-अलग फोन में मेनू थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन सेटिंग्स में लोकेशन सर्विसेज सर्च करने पर विकल्प आसानी से मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed