मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर दी संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह

TN5-Bhopal110525085846

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए प्रदेशवासी नियमित जांच को दें प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर प्रदेशवासियों से, अपने परिवार और समाज में हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरुकता लाने के प्रयास करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप दिवस, सभी को नियमित जांच के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से बचाव के लिए संयमित जीवनशैली, नियमित योग-व्यायाम, संतुलित आहार और प्रभावी कार्य-प्रबंधन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *