रायपुर : अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल

1747483207_19a793638b39a9fadaa4

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और पहुँच को दर्शाती है।
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक पक्षों का आकलन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सूरजपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के माध्यम से जनसामान्य तक उत्तम सेवाएं पहुँचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, तथा सेवा प्रदाय की सतत निगरानी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में और सीएमएचओ श्री के डी पैकरा, सिविल सर्जन डॉ अजय मरकाम एवं डीपीएम श्री प्रिंस जायसवाल के कुशल नेतृत्व एवं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर द्वारा नियमित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जाती है और सभी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *