रायपुर : राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात

1742308986_5424bb8285cb9abdd08d
Share this post

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जांजगीर चापा जिले के प्रवास के दौरान नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवास का अवलोकन किया। उन्होंने श्रीमती मीना सूर्यवंशी व श्री शंकरलाल के पक्के आवास का अवलोकन किया साथ ही हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने हितग्राहियों को पक्का आवास मिलने से उनके जीवन स्तर में बदलाव की जानकारी ली। ग्राम पेण्ड्री में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के हितग्राहियों से चर्चा की एवं समय पर पेंशन मिलने के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *