रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका पहुंचे नवगठित जिला सक्ती

1742198017_5f0d0fe6faa19f70260c
Share this post

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ति जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर लगाया पौधा

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज नवगठित जिला सक्ती के प्रवास पर पहुंचे। राज्यपाल श्री रमेन डेका के कलेक्टर कार्यालय जेठा, सक्ती पहुचने पर कलेक्टर-एसपी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा भरा बनाने सभी को अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *