सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़

1756893353_b6ad9499eea368520094

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की। उन्होंने “सूर्य रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण भी किया।

यह कदम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि –
“हमारा लक्ष्य हर घर और हर गाँव को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना है। सौर ऊर्जा से किसानों, छात्रों और आम नागरिकों की ज़िंदगी आसान होगी और प्रदेश हरित विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed