सैटेलाइट इंटरनेट रेस में उतरी Blue Origin, Jeff Bezos ने दिखाया Starlink को आईना

Untitled-5i

Jeff Bezos की स्पेस कंपनी Blue Origin ने सैटेलाइट इंटरनेट सेक्टर में उतरने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने नए कम्युनिकेशन नेटवर्क TeraWave को पेश किया है, जिसे सीधे तौर पर Elon Musk की SpaceX और उसकी Starlink सर्विस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। Blue Origin के मुताबिक, TeraWave सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन की तैनाती 2027 की चौथी तिमाही से शुरू होगी।

कंपनी ने जानकारी दी है कि TeraWave नेटवर्क के तहत कुल 5,408 सैटेलाइट्स को Low Earth Orbit और Medium Earth Orbit में तैनात किया जाएगा। ये सैटेलाइट्स पृथ्वी से करीब 100 मील से लेकर 21,000 मील की ऊंचाई तक अलग अलग ऑर्बिट्स में काम करेंगे। Blue Origin का कहना है कि मल्टी ऑर्बिट डिजाइन की मदद से हाई थ्रूपुट कनेक्टिविटी संभव होगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां फाइबर नेटवर्क बिछाना महंगा, तकनीकी रूप से जटिल या समयसाध्य है।

Blue Origin के अनुसार TeraWave नेटवर्क की कुल डेटा कैपेसिटी 6 टेराबिट प्रति सेकेंड तक होगी। कंपनी ने साफ किया है कि यह सर्विस आम घरेलू यूजर्स के लिए नहीं बल्कि एंटरप्राइज, डेटा सेंटर्स और सरकारी संस्थानों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। नेटवर्क को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सिमेट्रिकल अपलोड और डाउनलोड स्पीड, ज्यादा रेडंडेंसी और तेजी से स्केलेबल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा सके।

कंपनी का कहना है कि TeraWave उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा, जिन्हें हाई थ्रूपुट, भरोसेमंद नेटवर्क और फाइबर बैकहॉल के साथ हाई परफॉर्मेंस RF और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। Blue Origin का दावा है कि इसका आर्किटेक्चर मौजूदा ग्राउंड बेस्ड नेटवर्क्स को सपोर्ट करेगा और उनके साथ मिलकर काम करेगा।

Jeff Bezos ऐसे समय में सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट में उतर रहे हैं, जब यह सेक्टर पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजर रहा है। फिलहाल इस बाजार में Elon Musk की SpaceX का Starlink नेटवर्क सबसे आगे है, जिसके 9,000 से ज्यादा सैटेलाइट्स ऑर्बिट में मौजूद हैं और जो दुनियाभर में करीब 90 लाख ग्राहकों को सेवा दे रहा है।

इस बीच Amazon भी अपने सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी ने पिछले साल Project Kuiper को रीब्रांड कर Leo नाम दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon अप्रैल 2025 से अब तक 180 सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुका है, जिनमें United Launch Alliance और SpaceX जैसे पार्टनर्स की मदद ली गई है। आने वाले समय में Amazon की कुछ सैटेलाइट लॉन्चिंग जिम्मेदारी Blue Origin संभाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed