एप्पल 2026 में मचाएगा तहलका, 50वीं सालगिरह पर 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स की तैयारी

Untitled-13

साल 2026 एप्पल के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि कंपनी अपनी 50वीं सालगिरह मनाने जा रही है और इसी मौके को यादगार बनाने के लिए वह बड़े पैमाने पर नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। इंडस्ट्री लीक और सप्लाई चेन से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल अगले साल 20 से ज्यादा नए डिवाइस उतार सकता है जिनमें नए आईफोन मैकबुक आईपैड वियरेबल्स एक्सेसरीज और स्मार्ट होम डिवाइस शामिल होंगे। इन सबके बीच एक ऐसा प्रोडक्ट भी होगा जो एप्पल के सीईओ टिम कुक के दिल के बेहद करीब बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 की शुरुआत एंट्री लेवल और मिड रेंज डिवाइस के अपडेट के साथ हो सकती है। नए ए सीरीज चिप वाला आईफोन और कम कीमत वाला मैकबुक आने की उम्मीद है जबकि मैकबुक एयर को एम5 चिप के साथ उतारा जा सकता है। इसके साथ ही आईफोन 17ई को एक किफायती मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है जिसमें ए19 चिप डायनामिक आइलैंड और सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही जा रही है जिससे प्रीमियम डिजाइन को बजट सेगमेंट में लाया जाएगा। बेस आईपैड को नए प्रोसेसर के साथ और आईपैड एयर को एम4 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है।

एक्सेसरीज की बात करें तो एप्पल एयरटैग 2 भी पेश कर सकता है जिसमें नेक्स्ट जेनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड चिप की मदद से पहले से ज्यादा सटीक ट्रैकिंग मिलने की उम्मीद है।

2026 के दूसरे हिस्से में एप्पल और भी बड़े धमाके कर सकता है जब सितंबर में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को नए ए20 प्रो चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। इन फोन्स में इन हाउस सी2 मॉडम अंडर डिस्प्ले फेस आईडी बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम मिलने की चर्चा है।

सबसे ज्यादा चर्चा जिस डिवाइस को लेकर है वह एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन है जो बुक स्टाइल डिजाइन के साथ आ सकता है जिसमें बड़ा बिना क्रीज वाला डिस्प्ले और प्रीमियम टाइटेनियम फिनिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा टिम कुक की टॉप प्रायोरिटी माने जाने वाले एप्पल ग्लासेस यानी एआर ग्लासेस भी 2026 के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं हालांकि इनकी शिपिंग 2027 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर एप्पल की 50वीं सालगिरह टेक की दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक साल बनने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed