Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 5 में कड़ी टक्कर, अमाल मलिक और गौरव खन्ना माने जा रहे सबसे मजबूत दावेदार

आज बिग बॉस 19 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले है। पूरे साढ़े तीन महीनों तक चले रोमांचक सफर में कई उतार–चढ़ाव देखने को मिले और अब अंत में शो को मिले हैं अपने टॉप 5 सबसे दमदार कंटेस्टेंट।
टॉप 5 में शामिल हैं:
- अमाल मलिक
- फरहाना भट्ट
- तान्या मित्तल
- प्रणित मोरे
- गौरव खन्ना
ये पांचों कंटेस्टेंट इस सीजन की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दर्शकों की नजरें फिनाले पर टिकी हैं कि आखिर इस सीजन की बिग बॉस 19 ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।
फैन रिएक्शन और सोशल मीडिया ट्रेंड्स की बात करें तो गौरव खन्ना और अमाल मलिक को इस सीजन के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। दोनों की फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है और पूरे सीजन इनके गेम को सराहा गया है।
अब बिग बॉस 19 का विजेता कौन होगा — यह फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा, लेकिन फिनाले का रोमांच अभी से चरम पर है।
