बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का धमाल, गणतंत्र दिवस की छुट्टी में चौथे दिन भी ऐतिहासिक कमाई

bodar-2
Share this post

देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त आगाज किया और कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। चौथे दिन भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आई।

‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में ही 129 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। रिलीज के पहले तीन दिनों के कलेक्शन के आधार पर इस फिल्म ने बीते साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर टिकट खिड़की पर साफ नजर आ रहा है।

रिलीज के चौथे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का ‘बॉर्डर 2’ को भरपूर फायदा मिला। छुट्टी के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई दर्ज की। देशभक्ति के जज्बे से जुड़ी कहानी और सनी देओल की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने कुल कितना कारोबार किया और आगे यह आंकड़ा कहां तक पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *