मोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से ज्यादा गांव प्रभावित
चमोली जिले में लगातार हो रही बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के कारण 77 से अधिक गांवों में सामान्य गतिविधियां ठप पड़ गई हैं। बर्फ जमने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। नेशनल हाईवे समेत जिले के सात प्रमुख मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं और कई क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
सड़कों पर जमी बर्फ और फिसलन के चलते छोटे वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में आवागमन बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मौसम साफ होते ही मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
